
समस्तीपुरहेडलाइन डेस्क—मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से दो तस्कर हिरोईन की डिलेवरी इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास पहुंचे थे। उन्हें लगा था कि भीड़भाड़ के बीच आसानी से डिलीवरी कर निकल जाएंगे, लेकिन पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरा खेल वहीं खत्म हो गया। बिहार मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की सूचना पर हुई कार्रवाई में दो तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जब दोनों संदिग्धों की तलाशी ली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक आरोपी के पास साबुदाने जैसे डब्बों में छिपाकर रखे गए 65 पैकेट मिले, जबकि दूसरे के पास से 10 पैकेट बरामद हुए। कुल 891.5 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ जब्त किया गयाहै जिसकी बाजार में कीमत 1 करोङ रूपए बताए जा रहे है इसके अलावा 4 मोबाइल फोन और 3 शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी संजीत कुमार और बरुराज थाना क्षेत्र निवासी कौशलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नशे की यह खेप नॉर्थ ईस्ट के रास्ते लाई गई थी और मुजफ्फरपुर में सप्लाई की तैयारी थी। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस धंधे से जुड़े हर चेहरे को चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी चल रही है।