महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खेल भवन सह व्यायामशाला के हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए भवन को संबंधित विभाग के सुपुर्द किया जाए , ताकि इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सके और जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके ।
उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को विभागीय मार्गदर्शन एवं प्रचलित दिशा-निर्देशों के आलोक में खेल भवन सह व्यायामशाला का सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भवन के रख-रखाव, आवश्यक खेल उपकरणों की उपलब्धता तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार तथा भवन निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें