महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), समस्तीपुर के तत्वावधान में आज महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर, 12 बिहार एनसीसी बटालियन रहे। इस अवसर पर सुश्री विजेता मजूमदार, सहायक निदेशक-सह-जिला युवा पदाधिकारी,  अनुष्का श्रीवास्तव (ADMO),  सोनाली (ADDE), प्रो. राजेश कुमार रंजन, प्राचार्य, महिला कॉलेज, समस्तीपुर तथा डॉ. रिंकी कुमारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा वे नशीले पदार्थों से दूर रहकर अनुशासित, स्वस्थ एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित जीवन अपनाएं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगीत प्रस्तुति, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री प्रमुख रहे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें नशामुक्त, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय एवं सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें