
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर सदर अस्पताल में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा मिडवाइफरी लेड केयर (MLCU) का उद्घाटन किया गया।
भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ईवीडेंस बेस्ड रिस्पेक्ट और वीमेन सेंटरड मेटरनिटी केयर उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित Nurse Petitioners In Midwifery (NPMs), महिलाओं को गर्भावस्था,प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है। एमएलसीयू का उद्घाटन केवल एक नई यूनिट की शुरुआत नहीं है बल्कि यह महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर सुरक्षित और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

यह समस्तीपुर जिले में एमएलसीयू को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार प्रयास किये गये हैं। जिसमें सहयोगी संस्था के रूप में Jhpiego की विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार बीएनआरसी पटना , Jhpiego के कार्यक्रम निदेशक नरोत्तम प्रधान , रुकसाना खातून , यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉक्टर प्रेरणा , सिविल सर्जन डॉ राजीव कुमार , उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ गिरीश कुमार , जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति समस्तीपुर तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक तथा पाराकर्मी उपस्थित हुए ।








