क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में प्रशासन का चला बुलडोजर ।दुकानों के आगे बनी सीढ़ियां, शेड व छज्जे तोड़े गए, अतिक्रमण करने पर प्राथमिकी की चेतावनी ।

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में प्रशासन का चला बुलडोजर ।दुकानों के आगे बनी सीढ़ियां, शेड व छज्जे तोड़े गए, अतिक्रमण करने पर प्राथमिकी की चेतावनी ।

 

Samastipur headline desk:समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए चलाए गए अभियान में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। प्रशासन की सख्ती के सामने अतिक्रमणकारी बेबस नजर आए।
अभियान के दौरान दुकानों के आगे सड़क की जमीन पर बनाई गई सीढ़ियों, शेड, छज्जियों सहित अन्य अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सड़क अथवा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले स्थानीय प्रशासन की ओर से एनएच-122बी के किनारे अतिक्रमण कर दुकान अथवा अन्य गतिविधियां संचालित करने वालों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया।स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि मोहिउद्दीननगर बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। लोगों का कहना था कि एनएच-122बी के दोनों किनारों पर ठेला, खोमचा एवं अस्थायी दुकानें लगने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इससे आम राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती थी। सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान होती थी।

Leave a Comment

और पढ़ें