क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अर्थी जुलूस प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ किया दाह संस्कार ।

समस्तीपुर में SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अर्थी जुलूस प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ किया दाह संस्कार ।


Samastipur headline desk:समस्तीपुर में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आज पूरे बिहार में प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में समस्तीपुर जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।इस दौरान इंडिया एलायंस ने अर्थी जुलूस भी निकाल दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है, जिसका इंडिया गठबंधन पुरजोर विरोध करता है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर आज कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।साथ ही कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से वापस भेजने की व्यवस्था की गई।
हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे पर कालिख पोतते हुए वोट चोर दीवारों पर लिख दिया ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें