समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, महिला के गले से पांच लाख के सोने की चेन और जितिया झपटी । सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना ।

Samastipur headline desk: समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। देर शाम हाट से घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बनाया ।घटना समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में संत कबीर कॉलेज के समीप टोटो से उतरते ही बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और जितिया झपटकर फरार हो गए। छिनतई किए गए आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है। पीड़ित महिला ने बताया कि हाट से खरीदारी कर टोटो से घर लौट रही थीं। संत कबीर कॉलेज के समीप टोटो से उतरने के दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन और जितिया झपट ली। इसके बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। उनके गले से सोने की चेन और पांच गोलों वाली जितिया छीनकर भाग निकले। छिनतई किए गए आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच में जुटी है।








