ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I  बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बनघाड़ा गांव में 2 दिन पूर्व ससुर की गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के दामाद और उसके सहयोगी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। सहयोगी आरोपी का अपना ममेरा भाई है। गिरफ्तार आरोपी उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के जीवछ दास का पुत्र जितेंद्र दास बतलाया गया है जबकि उसकी सहयोगी बनघाड़ा गांव के ही मुरारी दास का पुत्र अमन कुमार बतलाया गया है। अमन जितेंद्र का ममेरा भाई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार दबिया भी बरामद कर लिया है। सदर एसडीपीओ 1संजय कुमार पांडे का बताना है कि जितेंद्र और अमन आपस में मेरा भाई है वहीं अमन का मृतक विजय दास के साथ जमीनी विवाद भी चल रहा था।  जिस कारण उसने इस घटना में जितेंद्र को सहयोग किया।
एएसपी का बताना कि जितेंद्र खाने पीने वाला आदमी था। वह अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। जिस कारण उनके ससुर विजय दास कुछ दिन पहले ही अपनी पुत्री भारती को ससुराल से मायका ले आया था । और उसे वापस जाने नहीं दे रहा था। जितेंद्र अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए ससुराल आया। लेकिन उसके ससुर विदाई के लिए तैयार नहीं हुए । जिससे जितेंद्र काफी नाराज था I जिसके बाद आरोपी ससुराल के बगल में रहने वाले अपने ममेरे भाई अमन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई I  अमन का विजय के साथ जमीनी विवाद भी चल रहा था जिस कारण वह जितेंद्र को सहयोग करने के लिए राजी हो गया। जिसके बाद दोनों मिलकर रात में दरवाजे पर सो रहे विजय दास का गला काट डाला । जिससे उसकी मौत हो गई I घटना के बाद मुसरीघरारी थाना में कांड दर्ज किया गया I इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है I

Leave a Comment

और पढ़ें