क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

परीक्षा में कदाचार करते तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2024 – 26 की परीक्षा के दौरान सोमवार को तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इसके बाद केंद्राधीक्षक अशोक कुमार साह ने तीनों को परीक्षा से निष्कासित कर नगर थाने को सौंप दिया तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र पर डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 की परीक्षा आयोजित की गई है। सोमवार को परीक्षा के दौरान निरीक्षण के क्रम में वरीय उपसमाहर्ता अंजली कुमारी ने तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद केंद्राधीक्षक ने तीनों को तत्काल परीक्षा से निष्कासित कर दिया। निष्कासित परीक्षार्थियों में नेहा कुमारी, मो. सरफराज अहमद तथा सोनम कुमारी शामिल हैं। इस संबंध में तिरहुत एकेडमी के केंद्राधीक्षक अशोक कुमार साह ने नगर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर तीनों परीक्षार्थियों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि केंद्राधीक्षक के आवेदन पर तीन परीक्षार्थी को कस्टडी में लेकर एसडीओ कोर्ट भेजा गया है, जहां तीनों को दो-दो हजार जुर्माने की राशि जमा करने के बाद छोड़ दिया गया है। विभाग ने तीनों परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें