ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I  बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर राशि के दुरुपयोग एवं गबन करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसापुर वार्ड-6 निवासी विश्वनाथ ठाकुर के पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आशुतोष कुमार ने वर्ष 2018 में ओंकार प्रिंटिंग प्रेस के नाम पर एसबीआई काशीपुर शाखा से करीब 19.28 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण लिया था। आरोप है कि ऋण लेने के बाद निर्धारित शर्तों के अनुरूप राशि का उपयोग नहीं किया गया और न ही समय पर ऋण का भुगतान किया गया। इसके कारण बैंक का ऋण खाता एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) हो गया। मामले में एसबीआई काशीपुर शाखा के तत्कालीन उप प्रबंधक ने वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बैंक द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण में यह सामने आया कि ऋण राशि का उपयोग स्वीकृत उद्देश्य के विपरीत किया गया तथा बैंक के साथ धोखाधड़ी कर राशि का गबन किया गया। प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें