समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में दरवाज़े पर बैठे युवक की गोली मार का हत्या । आपसी विवाद में चचेरे भाई ने दिया घटना को अंजाम । सुबह – सुबह हुई गोलीबारी की घटना से इलाके  में सनसनी ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क :  समस्तीपुर से बेखौफ युवक ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी । सुबह – सुबह हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है  । घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दादपुर चकनूर  की है। जहां आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई ने घर के दरबाजे पर बैठे भाई  की गोली मार दी ।  घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शख्स को आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुँचाया गया , जंहा ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है की सूरज कोलकता में रहकर मजदूरी करता था और दो दिन पहले अपने गाँव लौटा था I परिजन का बताना है की आरोपी अपराधी प्रवृति का है और पूर्व में भी जेल जा चुका है I
 इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ़्तीश में जुट गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। परिजन आरोपी की गिरफ़्तारी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़े है I वही पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है I

Leave a Comment

और पढ़ें