समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

सरायरंजन में एक निजी अस्पताल में किशोर की मौत के बाद जमकर हंगामा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत के बाद परिजनो ने जमकर हंगामा किया । आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए शव को सड़क पर रख एनएच-322 जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर  शांत कराकर यातायात बहाल कराया।
जानकारी के अनुसार बरूप्णा रसलपुर निवासी लालबाबू राय के 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार यादव आज दोपहर कोचिंग से घर लौट रहा था। इसी दौरान बरूना पुल की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने एसएच-88 पर  उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए खालिसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनो का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के समय अमन की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। बाद में परिजन उसे समस्तीपुर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ कर शव को एनएच-322 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक अनिकेत कुमार द्विवेदी,  पुलिस बल के साथ पहुंचे ।अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाया।
सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बाइट: स्थानीय

Leave a Comment

और पढ़ें