
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो रणवीर नंदन एवं सदस्य सायन कुणाल से भेंट वार्ता कर मठ की जमीन को बस स्टैंड के लिए देने का आग्रह किया। विदित हो कि समस्तीपुर शहर में बस स्टैंड शहर के बीचोंबीच महिला महाविद्यालय कैंपस से सटा हुआ है I जिस कारण महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के शैक्षणिक गतिविधि पर गंभीर असर पड़ रहा है साथ हीं भाडी वाहनों के संचालन से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। जिला प्रशासन लंबे समय से बस स्टैंड को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके से बाहर मोहनपुर ले जाने के लिए प्रयास है I लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है।
मोहनपुर में मठ की भूमि उपलब्ध है I इसके लिए विधान पार्षद डॉ तरुण ने धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो रणवीर नंदन एवं सदस्य सायन कुणाल से भेंट वार्ता कर मठ की जमीन को बस स्टैंड के लिए देने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। डॉ तरुण ने बताया है कि न्यास परिषद ने इसे संज्ञान में लिया है I संभव है कि बस स्टैंड के लिए आवश्यक जमीन की किल्लत जल्द हीं दूर हो जाएगी।









