समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

मानव श्रृंखला बनाकर 628 युवाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दूर देहात संस्था के द्वारा खदियाही में पौधा वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था से जुड़े 628 इंटर्न के बीच पौधों का वितरण किया गया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से मानव श्रृंखला का निर्माण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवाओं ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था के सचिव प्रभु नारायण झा एवं कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें