समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

स्कूल के पास आउट छात्रों ने स्कूल में लगाए पेड़ I एमएलसी डॉ तरुण चौधरी ने कहा अपने स्कूल में पेड़ लगाना सुखद अनुभूति I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर के मॉडल इंटर स्कूल में स्कूल के पास आउट छात्रों ने वृक्षारोपण किया। स्कूल के पास आउट छात्र बीजेपी एमएलसी डॉ तरुण चौधरी के नेतृत्व में पेड़ लगाकर सुखद अनुभूति की। इस दौरान पास आउट छात्रों ने कहा कि अब वो सभी नियमित रूप से सप्ताह में एक दिन स्कूल पहुंचेंगे और लगाए गए सभी पेड़ों की देखरेख करेंगे, ताकि वह बड़ा हो और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके। स्कूल के प्रांगण में आम, अमरूद, महगनी, कटहल के साथ ही विभिन्न प्रकार के फूल के पौधों के भी 200 से अधिक पेड़ लगाए गए।
मौके पर स्कूल के पास आउट छात्र एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबों की जिम्मेवारी है पेड़ पौधे की कमी के कारण वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है। कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ता जा रहा है कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जान गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पर्यावरण बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रहे हैं I इसी अभियान के तहत आज इस स्कूल से पास आउट होकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे छात्रों को इकट्ठा कर वृक्षारोपण किया गया। जिस शिक्षा के मंदिर में शिक्षा ग्रहण की थी अब वहां पर हरियाली फैलाने के लिए पेड़ लगाना सुखद अनुभूति थी। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मां के नाम एक पेड़ जरूर लगावे ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस मौके पर समस्तीपुर के उप प्रमुख राजेश कुमार , स्कूल के प्रिंसिपल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें