समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत I सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल I मृतक कारपेंटर का काम खत्म कर लौटे रहा था घर I

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई I मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास की है I मृतक बाइक सवार की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के दढ़ीया असाधर निवासी कारी शर्मा के पुत्र श्रवण कुमार शर्मा के रूप में हुई I

 

घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है I इधर घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुँचे मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है I घटना के सम्बंध में परिजनों का बताना है कि मृतक युवक की एक माह पूर्व शादी हुई थी I मृतक कारपेंटर का काम करता था I कल शाम काम खत्म कर समस्तीपुर से बाइक से घर लौट रहा था I इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई I

Leave a Comment

और पढ़ें