महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान एवं उनके समुचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई आयोजित । संक्रमित व्यक्तियों की खोज एवं स्क्रीनिंग के लिए आगामी 1 जुलाई से 77 दिनों के दौरान कुल 154 विशेष जांच शिविर आयोजित किए जाने का है प्रस्ताव ।

 

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले में नए एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान एवं उनके समुचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में नए एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की खोज एवं स्क्रीनिंग के लिए आगामी 1 जुलाई से 77 दिनों के दौरान कुल 154 विशेष जांच शिविर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
सिविल सर्जन ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जिले में एचआईवी संक्रमण की वर्तमान स्थिति का आकलन करना, नए संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में जिले के अनेक लोग रोजगार एवं अन्य कारणों से राज्य एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों में गए हुए थे। उनके वापस लौटने के बाद स्वास्थ्य जांच आवश्यक है ताकि संभावित एचआईवी संक्रमण की समय रहते पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक के दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रस्तावित शिविरों की तिथियां शीघ्र निर्धारित कर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग जांच हेतु शिविरों में पहुंच सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण की समय पर पहचान एवं उपचार न केवल संक्रमित व्यक्ति के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें