
समस्तीपुर हेडलाइन:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर गांव स्थित काली मंदिर से चोरों ने गुरुवार रात करीब 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक का गहना आदि की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह लोगों को उस समय हुई, जब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे। लोगों ने देखा कि मां काली प्रतिमा से गहना गायब है। माता की प्रतिमा से जेवरात की चोरी की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई । जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीण अरुण कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम की आरती के बाद मंदिर में ताला लगा दिया गया था ।
गांव के लोग अपने अपने घरों को चले गए थे। सुबह में गांव के लोग पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि माता के गले की हार, मुकुट, कान की बाली, नथिया, पायल आदि करीब 10 से 15 लाख रुपए मूल्यका जेवरात गया था। दान पेटी भी मौके से गायब थी। जिसमें भी काफी संख्या में दान के रुपए थे। उधर घटना की सूचना पर गांव के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत माता की चोरी गई जेवरात की बरामद की की मांग की है। उधर दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बतलाया कि मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है चोरी गए जेवरात के बारे में सूचीबद्ध कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जेवरात बरामदगी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।









