
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय को मैन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल सोसायटी आफ़ एक्सटेंशन एजूकेशन की ओर से यह सम्मान डा पांडेय के द्वारा विश्वविद्यालय में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया I जिसके कारण न सिर्फ विश्वविद्यालय की रैंकिंग में उत्कृष्ट सुधार हुआ बल्कि यहां के की कार्यक्रमो् को राष्ट्रीय स्तर पर सभी विश्वविद्यालयों में लागू किया गया , जिससे देश की कृषि शिक्षा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। दीक्षारंभ, नेचुरल फार्मिंग में स्नातक स्तर की पढ़ाई, इ आफिस समेत अन्य कई कार्यों का संस्था के अधिकारियों ने जिक्र किया और डॉ पांडेय को कर्मयोगी बताया।









