समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में जिला नागरिक परिषद की प्रथम बैठक आयोजित I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : परिवहन मंत्री सह प्रभारी मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जिला नागरिक परिषद की प्रथम बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री दामोदर रावत , मेयर अनीता राम , विधायक अश्वमेघ देवी  , विधायक वीरेंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
बैठक के प्रारंभ में  पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जिला नागरिक परिषद के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री का पाग- चादर और बुके देकर स्वागत किया । इसके साथ ही परिषद के सभी सदस्यों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि जिला नागरिक परिषद का गठन शासन, प्रशासन एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, जनअपेक्षाओं एवं विकास संबंधी सुझावों से प्रशासन को अवगत कराते हुए विकास कार्यों की निगरानी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रचनात्मक भूमिका निभाएँ। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला नागरिक परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप परिषद के सदस्यों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा ) राजेश सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से जिला नागरिक परिषद के गठन का उद्देश्य, इसकी कार्यप्रणाली, परिषद के सदस्यों की भूमिका एवं दायित्व तथा जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित योगदान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद शासन एवं समाज के मध्य संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है तथा इसके माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर विकास योजनाओं एवं लोकसेवाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें