महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

चकमेहसी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर मामले में 14 नामजद I हत्या के आरोप में मुखिया पुत्र गिरफ़्तार I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में शराब कारोबारी प्रभात चौधरी समेत दो युवकों की हत्या मामले में मृतक प्रभात चौधरी के पिता नीमा चकहैदर निवासी संजय चौधरी ने घटना के दो दिनों बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में मृतक के पिता ने बताया है कि उसका पुत्र घर से सात बजे नामापुर दरियापार में मंगलवार की शाम अखिलेश नामक युवक के बुलावे पर अपने सहयोगियों के साथ गया था। करीब 9 बजे उन्हें पुत्र को गोली लगने की जानकारी मिली। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। वहीं उसके एक सहयोगी को गोली लगी थी। जिसे किसी ने इलाज के लिए हनुमाननगर पीएचसी पहुंचाया। जिसकी भी मौत हो गई।
मामले में मृतक के पिता ने 14 लोगों को नामजद सहित छह अज्ञात को आरोपित किया है। इसमें 3 साजिशकर्ता को आरोपी बनाया गया है। इधर प्रभात के पिता ने आवेदन के साथ यह भी संलग्न किया है कि प्रभात चौधरी को कोर्ट में भी गोली मारी गई थी। जिसमें पुलिस ने खुलासा करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने उस कांड के कई आरोपी की हत्याकांड में संलिप्तता बतायी है। इधर उसके पिता ने बताया है कि बीते एक महीने पूर्व प्रभात चौधरी ने जान की सुरक्षा को लेकर कई लोगों पर आशंका व्यक्त करते हुए एसपी सहित थाने को आवेदन प्रेषित किया था। लेकिन प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
इधर चकमेहसी थाने की पुलिस प्रभात और उसके सहयोगी की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही त्वरित कारवाई में जुट गई। पुलिस ने घटना में नामजद अभियुक्त रमण ठाकुर को उसके घर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता पंचायत के कमरगामा से दबोच लिया। रमण के पिता बरहेता पंचायत के मुखिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेजा गया है। इधर घटना में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में चकमेहसी पुलिस सहित एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी में जुटी है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें