महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

नामापुर डबल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद प्रिंस राज, बोले– अपराधी बेखौफ, दोषियों को मिले कड़ी सजा

नामापुर डबल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद प्रिंस राज, बोले– अपराधी बेखौफ, दोषियों को मिले कड़ी सजा

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में मृतक प्रभात चौधरी एवं उनके सहयोगी सन्नी कुमार के परिजनों से मिलने शुक्रवार के देर रात लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व सांसद प्रिंस राज पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 

मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा कि जिस तरह घटना के दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग की गई, उससे साफ है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से उनकी मांग है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/share/v/19CiaEhy9v/

Leave a Comment

और पढ़ें