महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

महावीर कैंसर संस्थान और रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से समस्तीपुर में पांच दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग शिविर की शुरुआत हुई I

समस्तीपुर हेड लाइन डेस्क : महावीर कैंसर संस्थान और रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से समस्तीपुर में पांच दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग शिविर की शुरुआत हुई I  25 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने फीता काट कर किया। स्क्रीनिंग शिविर में पहले दिन लगभग 300 से अधिक लोगों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन करते हुए न्यास के सचिव सायन कुणाल ने कहा कि यह शिविर समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के समस्तीपुर के अलावा कल्याणपुर और वारिसनगर में लगाया जाएगा। विभिन्न प्रकारों के जांच की व्यवस्था से सुसज्जित वैन पहले चरण में तीन प्रखंडों का भ्रमण कर जांच करेगी। आने वाले दिनों में कुशेश्वर स्थान, हायाधाट और रोसड़ा विधानसभा क्षेत्रों में भी जाकर लोगों की जांच करेगा।
जांच के दौरान अगर कोई कैंसर के संदिग्ध मरीज मिलते हैं तो उन्हें महावीर कैंसर अस्पताल ले जाकर पूरी जांच कराई जाएगी और उनका इलाज नि: शुल्क कराया जाएगा। कैंसर जांच की सुविधाओं से लैश बिहार का यह पहला वैन है। इस वैंन में मैमोग्राफी की व्यवस्था है। जिससे महिलाओं ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जा सके। इसके अलावा एक्सरे मशीन भी है जिससे लंग्स के कैंसर पर पता चलता है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट की व्यवस्था नि: शुल्क किया जा रहा है। ताकि अगर किसी को ब्लड कैंसर है तो उसका भी डिटेक्शन किया जा सके। लीवर और किडनी के कैँसर के बारे में जानकारी मिल जाता है। उन्होंने कहा कि स्क्रेनिंग के बाद और किसी भी व्यक्ति में संदिग्ध कैंसर मिलते  हैं  तो उसे महावीर कैंसर अस्पताल ले जाकर उसका उपचार किया जाएगा। इस शिविर में दस से अधिक डॉक्टर के साथ ही 20 से अधिक नर्सिंग स्टाफ और कर्मी हैं।
 

 

Leave a Comment

और पढ़ें