
समस्तीपुर हेड लाइन डेस्क : महावीर कैंसर संस्थान और रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से समस्तीपुर में पांच दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग शिविर की शुरुआत हुई I 25 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने फीता काट कर किया। स्क्रीनिंग शिविर में पहले दिन लगभग 300 से अधिक लोगों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन करते हुए न्यास के सचिव सायन कुणाल ने कहा कि यह शिविर समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र के समस्तीपुर के अलावा कल्याणपुर और वारिसनगर में लगाया जाएगा। विभिन्न प्रकारों के जांच की व्यवस्था से सुसज्जित वैन पहले चरण में तीन प्रखंडों का भ्रमण कर जांच करेगी। आने वाले दिनों में कुशेश्वर स्थान, हायाधाट और रोसड़ा विधानसभा क्षेत्रों में भी जाकर लोगों की जांच करेगा।

जांच के दौरान अगर कोई कैंसर के संदिग्ध मरीज मिलते हैं तो उन्हें महावीर कैंसर अस्पताल ले जाकर पूरी जांच कराई जाएगी और उनका इलाज नि: शुल्क कराया जाएगा। कैंसर जांच की सुविधाओं से लैश बिहार का यह पहला वैन है। इस वैंन में मैमोग्राफी की व्यवस्था है। जिससे महिलाओं ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जा सके। इसके अलावा एक्सरे मशीन भी है जिससे लंग्स के कैंसर पर पता चलता है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट की व्यवस्था नि: शुल्क किया जा रहा है। ताकि अगर किसी को ब्लड कैंसर है तो उसका भी डिटेक्शन किया जा सके। लीवर और किडनी के कैँसर के बारे में जानकारी मिल जाता है। उन्होंने कहा कि स्क्रेनिंग के बाद और किसी भी व्यक्ति में संदिग्ध कैंसर मिलते हैं तो उसे महावीर कैंसर अस्पताल ले जाकर उसका उपचार किया जाएगा। इस शिविर में दस से अधिक डॉक्टर के साथ ही 20 से अधिक नर्सिंग स्टाफ और कर्मी हैं।









