क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  नई सरकार के गठन के 100 दिनों के भीतर प्राप्त उपलब्धियों के संबंध में राज्य स्तर पर 25 जुलाई को मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं उसके जिला, अनुमंडल, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी अनुमंडलों, प्रखंडों एवं पंचायतों में निर्धारित समय पर निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तकनीकी व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय , विशेष कार्य पदाधिकारी अली अकरम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार से उपस्थित रहे, जबकि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें