ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I  बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार I व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन I 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर समस्तीपुर में छात्रों का प्रदर्शन I 

 
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे धरना प्रदर्शन के बीच पुलिसिया कारवाई और लाठी चार्ज के विरोध और NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफ़े की मांग को लेकर समस्तीपुर में छात्रों ने पटेल मैदान गोलमबर से चल कर समाहरणालय पर पहुँच कर घंटों प्रदर्शन किया I प्रदर्शन कर रहे छात्र का कहना है की बार बार परीक्षा पेपर लीक होने के बाद छात्रों में अविश्वास पैदा हो रहा है I प्रतियोगिता परीक्षा देने को लेकर छात्र ट्रेन में भेड़- बकरियों की तरह धक्का-मुक्की खाकर भूखे- प्यासे जाते हैं और परीक्षा के बाद पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द हो जाती है I छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है I इसको लेकर आज जगह- जगह छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं I प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं I उनके इस्तीफा से एक मैसेज जाएगा की अगर भविष्य में पेपर लीक होते है तो मंत्री को इस्तीफा देना होगा I उनका कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तब तक उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा I बाद में छात्रो के पांच सदस्यीय शिष्ट मंडल सदर एसडीओ से मिलकर अपना ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन को समाप्त कराया I
बतातें चलें की बिहार में छात्र आंदोलन के उग्र स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट स्थिति में है I सभी सम्वेदनशील जगहों पर पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है I
 
 

 

Leave a Comment

और पढ़ें