महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर हेडलाइनडेस्क : समस्तीपुर के दलसिंहसराय प्रखंड के सलखनी गांव की बेटी एवं बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी स्मिता कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए समस्तीपुर और बिहार का गौरव बढ़ाया है। 43 वर्ष की आयु में उन्होंने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए।
76 किलोग्राम क्लासिक वर्ग में स्मिता ने स्क्वाट में 155 किलोग्राम तथा बेंच प्रेस में 95 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि डेडलिफ्ट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। तीनों स्पर्धाओं में उन्होंने कुल 420 किलोग्राम भार उठाकर अपनी अद्भुत क्षमता का परिचय दिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतियोगिता की प्रतिष्ठित “स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट” श्रेणी में सेकेंड रनर-अप भी घोषित किया गया।
पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुकी स्मिता कुमारी ने मात्र सात माह के नियमित प्रशिक्षण में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी वे सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप तथा सिविल सर्विस नेशनल गेम्स में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। दो बेटियों की मां होने के साथ-साथ सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए स्मिता ने यह सिद्ध कर दिया कि सफलता उम्र नहीं, बल्कि संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास की मोहताज होती है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों, खेल जगत, सामाजिक संगठनों तथा जिले के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। आज स्मिता कुमारी न केवल समस्तीपुर, बल्कि पूरे बिहार की महिलाओं के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और सशक्त नारी शक्ति का प्रतीक बन गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें