क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में गांजा कारोबार का खुलासा I एक घर से 3 करोड़ रुपये का 318 किलो गांजा बरामद I तीन महिलाएं गिरफ्तार ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में नारकोटिक्स विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा के अवैध कारोबार का खुलासा किया है । गुरुवार शाम टीम ने रामबली महतो के घर पर छापेमारी कर 318 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग की टीम को तेलनी गांव में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बिहार राज्य नारकोटिक्स विभाग की टीम ने स्थानीय बिथान पुलिस के सहयोग से गुरुवार शाम रामबली महतो के घर पर छापेमारी की। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों और आसपास के संभावित ठिकानों की सघन तलाशी ली। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। हालांकि इस दौरान भनक लगते ही घर के पुरुष सदस्य पुलिस के आने से पूर्व ही फरार हो गए।
छापेमारी के दौरान पुलिस बल के पहुंचते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। हालांकि, पुलिस ने लोगों को कार्रवाई स्थल से दूर रखा और अधिकारियों की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की। बरामद गांजे को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान राज्य नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी, रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, बिथान बीडीओ बबलू कुमार, बिथान सीओ रूबी कुमारी और थानाध्यक्ष राज किशोर राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई।
सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तेलनी गांव में छापेमारी के दौरान 318 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसके अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आ सकती है। मामले में आगे और कार्रवाई होने की संभावना है।
नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। छापेमारी के बाद गांव में गांजा कारोबार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें