क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील  l 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का आयोजन किया जा रहा है । इस अभियान का  उद्देश्य देश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है I
इसके माध्यम से देशभर के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी भावना गोयल ने समस्तीपुर जिले के युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं युवतियां इस कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच तथा नेतृत्व क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना आवश्यक है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपनी सोच और सुझावों को सामने रखने का एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को अपनी ज्ञान क्षमता और समसामयिक विषयों की समझ प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को आगे भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी ने युवाओं, युवा संगठनों एवं संबंधित संस्थानों से भी अपील की कि वे अपने स्तर से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक पात्र युवाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि समस्तीपुर जिले की अधिकाधिक युवा प्रतिभाएं इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बन सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें