क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

समस्तीपुर में महिला से गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पर पहुंची डायल-112 टीम से युवक की हाथापाई, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी ।सवाल वायरल वीडियो में सादे कपड़ों में लाठी चलाता शख्स कौन?

समस्तीपुर में महिला से गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पर पहुंची डायल-112 टीम से युवक की हाथापाई, पुलिसकर्मी की वर्दी फटी ।सवाल वायरल वीडियो में सादे कपड़ों में लाठी चलाता शख्स कौन?

 

एंकर :समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में महिला से गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम के साथ युवक द्वारा दुर्व्यवहार और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटना मोहिउद्दीननगर वार्ड संख्या-3 की बताई गई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी घटना से जुड़े वायरल वीडियो में सादे कपड़ों में एक व्यक्ति युवक पर लाठी से पुलिस पकड़ में ही युवक को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है?जो पुलिस के गिरफ्त में होने के बाबजूद युवक को बेरहमी से पीट रहा है ।पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को दोपहर 2:35 बजे डायल-112 पर एक सूचना मिली कि मोहिउद्दीन नगर बाजार में एक युवक द्वारा महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत की गई थी।

सूचना के सत्यापन के लिए डायल-112 पर पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजु कुमार यादव बल के साथ मोहिउद्दीनगर वार्ड संख्या-3 में पहुंचा ।पुलिस का कहना है कि मौके पर एक व्यक्ति महिला के साथ गाली-गलौज करता मिला। डायल-112 की टीम ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने लगा और पुलिस पदाधिकारी राजु कुमार यादव से उलझ गया। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने बल और स्थानीय लोगों की मदद से उसे नियंत्रित कर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मोहिउद्दीनगर वार्ड संख्या-3 निवासी गोलू कुमार, पिता विजय साह के रूप में हुई है।

वहीं अब घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों के साथ उलझता और भागने का प्रयास करता युवक दिखाई देता है। इस दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के सड़क पर गिरने की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई हैं। मौके पर मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में सादे कपड़ों में एक व्यक्ति युवक पर लाठी चलाता दिखाई देता है।यहीं से सवाल उठता है कि सादे कपड़ों में युवक पर लाठी चलाने वाला व्यक्ति कौन है? क्या वह पुलिस टीम के साथ मौजूद था? यदि वह पुलिसकर्मी था तो पुलिस की आधिकारिक रिलीज में उसकी भूमिका का उल्लेख क्यों नहीं है? और यदि वह पुलिसकर्मी नहीं था तो उसने युवक पर लाठी क्यों चलाई?
पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में युवक की पहचान और उस पर की जा रही कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई है, लेकिन वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सादे कपड़ों वाले व्यक्ति की पहचान और भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें