महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

समस्तीपुर में गरजे भाकपा-माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, बोले देश में चल रहा बुलडोजर राज ।महंगाई-बेरोजगारी से जनता परेशान है। बिहार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी उठाई मांग।

                     deepanker

 

एंकर :समस्तीपुर में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र और भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश में बुलडोजर राज, युवाओं के दमन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। दीपांकर भट्टाचार्य पूर्व विधायक रामदेव वर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने समस्तीपुर पहुंचे थे।
समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां बुलडोजर राज कायम है और छात्रों-नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है।देश के नौजवान अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें दबाया जा रहा है। भाकपा-माले युवाओं की जायज मांगों के साथ खड़ी है।उन्होंने नोएडा में मजदूरी की मांग करने वाले युवाओं और पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार को युवाओं की बात सुननी चाहिए, क्योंकि देश की नई पीढ़ी बदलाव चाहती है।“जो नौजवान रोजगार और न्याय की मांग कर रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर भी आपत्ति जताई और कहा कि आंदोलन कर रही लड़कियों पर सवाल उठाना युवाओं का अपमान है। उन्होंने देश और बिहार के शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की।प्रधानमंत्री के घर बैठकर काम करने वाले बयान पर भी उन्होंने हमला बोला। कहा कि देश का बड़ा तबका दिहाड़ी मजदूरी कर अपना पेट पालता है और ऐसे लोगों के लिए यह बयान मजाक जैसा है।महंगाई और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल सौ रुपये के पार पहुंच चुका है और डॉलर की कीमत भी बढ़ी है। उनके मुताबिक भाजपा सरकार के दौर में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है।
आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। जनता फिर से रोटी, कपड़ा और मकान की मांग को लेकर सड़क पर उतर रही है।दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि चुनाव और सोशल मीडिया पर उठ रही आवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन जनता इसका जवाब देगी।

बाइट:दीपांकर भट्टाचार्य

Leave a Comment

और पढ़ें