समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मां दुर्गा मंदिर से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण की चोरी, देर रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम ।CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क:समस्तीपुर में पुलिस कर लाख कोशिशों के बाबजूद लूट और चोरी की घटना कम होने का नाम ही नही ले रही है ।ताजा मामला जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़े करीब 15लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया गया है कि गुरुवार की देर रात करीब दो बजे एक नकाबपोश युवक मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दिया।
इसके बाद उसने मंदिर का ताला तोड़कर माता रानी के श्रृंगार में लगे सोने का हार, नथिया, मांगटीका, चांदी का मुकुट समेत अन्य कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गया।घटना की जानकारी आज की सुबह उस समय हुई जब पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गये। अंदर जाकर देखा तो माता रानी के सभी जेवरात गायब थे। चोरी की खबर पुजारी ने स्थानीय लोगो को दी और पुलिस को जानकारी दिया ।सूचना मिलने के बाद मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों का बताना है कि इस मंदिर में दो प्रतिमाएं स्थापित है यह मंदिर प्रतिदिन रात 8:00 बजे बंद हो जाती है और पुजारी घर चला जाता है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रात्रि के 1 बजकर 54 मिनट पर चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।लगभग 15 लाख के जेवर की चोरी हुई है । चोरी की घटना से लोग आकर्षित हो गए हैं बताया जाता है कि 10 दिनों के अंदर लगभग 5 से अधिक चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है ।









