समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन कारोबारी गिरफ्तार ।

समस्तीपुर में 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब के साथ दो महिला समेत तीन कारोबारी गिरफ्तार ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: ताजपुर थाने पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए छापेमारी में 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो महिला समेत तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार भी किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड संख्या-17 स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान भोला साह, चुन्नी देवी व कौशिकी कुमारी के घर से कुल 245 लीटर ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें