समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

ध्वस्त नल जल व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाल कर अंगारघाट पंचायत भवन पर किया प्रदर्शन।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट पंचायत भवन पर आज भाकपा माले  के द्वारा ध्वस्त नल जल व्यवस्था को दुरुस्त करने, अंगारघाट पंचायत के वार्ड नं 03 एवं 04 में पाइप लाइन लगाने एवं जलापूर्ति बहाल करने, वृद्धा , विकलांग एवं विधवा पेंशन की राशि का भुगतान करने, पेट्रोल डीजल, रसोई गैस सहित अन्य सामानों की कीमतों में  बेतहाशा बढ़ोतरी वापस लेने एवं किल्लत दूर करने, युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर अंगार चौक से पंचायत भवन तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया I इस दौरान
पंचायत भवन पर पंचायत कमिटी सचिव सह जिला कमेटी सदस्य समीम मन्सुरी की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा आयोजित की गई  I
सभा को संबोधित करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी, दलाली, और लूट तन्त्र का अड्डा बना दिया गया है  I डबल इंजन सरकार के राज में इस भीषण गर्मी में गम्भीर जल संकट का सामना कर रहे हैं  वही  आवश्यक सामानों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ,रोजगार और शिक्षा के अभाव सहित व्यापक कर्ज से आम लोग कराह रहे हैं। प्रशासनिक विफलता और जनप्रतिनिधियों के भ्रष्ट आचरण और उपेक्षापूर्ण रवैया से आम जनता त्रस्त और परेशान है। उन्होंने आह्वान किया कि भ्रष्ट और शराब धन्धे में संलिप्त जन प्रतिनिधियों को झारु मार कर खदेरना होगा। वही समीम मन्सुरी ने कहा कि वार्ड नं 03 एवं 04 में शिव मंदिर से अनिल भंडारी के घर तक बांध किनारे अविलंब जलापूर्ति बहाल नहीं किया गया तो भूख हड़ताल करेंगे। इस प्रतिरोध सभा में प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र नेता मो फरमान,मो आलमगीर, बबीता देवी, दायरानी देवी, ताजुद्दीन खान,मो अब्दुल सलाम,गौरी सहनी, पूनम देवी, विरेन्द्र पासवान,कोमल कुमारी, अर्जुन पासवान, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें