क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

बकरीद को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मुफस्सिल थाना और नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर ताजपुर रोड, धर्मपुर, मोहनपुर, रूदौली, लगुनियां सूर्यकंठ, कोरबद्दा, जितवारपुर होते हुए चांदनी चौक तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने या किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग या अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च में दरोगा राहुल वत्स, पूजा कुमारी, दीपशिखा कुमारी, राहुल कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें