समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

खेत में काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: पुर्णिया जिले के टीकापट्टी थानाक्षेत्र के धूसर पंचायत के टीकापट्टी गोड़ियर मार्ग पर अवस्थित चकला बहियार में तीन दिन से आतंक फैला रहे तेंदुए को मार गिराया । प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत तीन दिनों से अचानक गांव में प्रवेश किये तेंदुए के आतंक से इलाके में दहशत फैल गई थी। लोग भय के साये में जी रहे थें । ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने खेत एवं कामत क्षेत्र में घुसकर दो गाय के बच्चों तथा एक बकरे को अपना शिकार बना लिया।

विडियो देखने के लिए क्लिक और सबस्क्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल 

आखिरकार खेतों और कामत पर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को मार गिराया। इस दौरान तेंदुए के हमले में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवर देखे जाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन बुधवार को तेंदुए के हमले के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। फिलहाल टिकापट्टी थाना पुलिस द्वारा द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Comment

और पढ़ें