समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

65 लाख के आभूषण चोरी मामले में चार संदिग्ध हिरासत में  | गुदरी बाजार में डीआईयू व नगर पुलिस ने की कार्रवाई  | मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही पुलिस  | 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित अधिवक्ता अजय कुमार झा के घर से सोमवार की देर रात हुए 65 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण और 55 हजार रुपये नगद चोरी मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में मंगलवार की देर रात डीआईयू और नगर थाने की संयुक्त टीम ने गुदरी बाजार के एक घर से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। चारों से गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए चार युवकों में एक स्थानीय जबकि तीन बाहरी बताए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि चोरी की घटना में इनकी संलिप्तता हो सकती है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया स्थानीय युवक पिछले वर्ष नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार स्थित खान मार्केट में एक बंद घर में करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी मामले में भी आरोपी रह चुका है। इधर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से मिले फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्यों का मिलान हिरासत में लिए गए चारों संदिग्धों के फिंगर प्रिंट से किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है। बताते चलें कि सोमवार की देर रात बदमाशों ने ताजपुर रोड में अधिवक्ता अजय कुमार झा के घर के पीछे रेलवे लाइन की ओर से पहुंचकर ग्रिल काट दी थी। इसके बाद घर में प्रवेश कर आलमारी तोड़कर लॉकर में रखे करीब 60 से 65 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण और 55 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है। चोरी किये गये सामान और बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें