समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अपराधी घायल। दोनों पैरों में लगी गोली ।लुट हत्या जैसे मामले थे दर्ज ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क-:गोपालगंज, नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप शनिवार को तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी आकाश कुमार घायल हो गया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल अपराधी की पहचान थावे थाना क्षेत्र के बरईहाता गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आकाश कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ समेत गोपालगंज पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें ….

बताया जाता है कि हाल ही में आकाश कुमार ने थावे के एक स्टील व्यवसायी मृत्युंजय कुमार से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर उसने व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देते हुए 60 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेष सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।गिरफ्तारी के बाद हथियार की बरामदगी के लिए उसे नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के पास ले जाया गया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आकाश कुमार के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। घायल अपराधी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।आकाश कुमार पर थावे के पूर्व मुखिया कुरैश मियां की हत्या सहित कई संगीन मामलों में संलिप्तता का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पिछले करीब पांच वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचता आ रहा था और हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं। मुठभेड़ के बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें