समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

रोसड़ा में कोचिंग जा रही 10वीं के छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत , दो अन्य छात्रा हुई जख्मी I  गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एसएच-55 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं की एक 16 वर्षीय छात्रा निकिता कुमारी की मौत हो गई , जबकि उसकी दो सहेलियां नेहा और शांति गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गईं । हादसा उस वक्त हुआ जब रहुआ निवासी तीनों छात्राएं कोचिंग जा रही थीं। इस दौरान सिंधिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार  बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया I घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस एक घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण निकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे मुखिया बैजनाथ शर्मा और सरपंच हरिकांत झा सहित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे, दोषी चालक की गिरफ्तारी और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।
सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर सड़क जाम समाप्त कराया I

Leave a Comment

और पढ़ें