समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस ने 23 लाख रुपये मूल्य के 91 मोबाइल बरामद कर धारकों के बीच किया वितरित I इस अभियान में बेहतर काम करने वाले इंस्पेक्टर राम कुमार और सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह को एसपी करेंगे पुरस्कृत I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार कारवाई करते हुए चोरी और गुम हुई मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर रही है I इस क्रम में पुलिस के द्वारा 23 लाख रुपये बाजर मूल्य के 91 मोबाइल फोन को बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित किया है I
इस सम्बंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह का बताना है की इस अभियान के लिए जिले में अलग – अलग टीम गठित किए गए हैं I ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न चरणों में अब तक 4 करोड़ 24 लाख रुपये मूल्य के 1820 मोबाइल फोन बरामद कर उसके धारकों के बीच वितरित कर चुकी है I डीएसपी साइबर और तकनीकी टीम की मदद से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया है I इसमें सबसे ज्यादा पटोरी थाना के द्वारा 24  मोबाइल बरामद किए गए हैं I  दलसिंह सराय और रोसड़ा थाना के द्वारा 22 – 22 मोबाइल बरामद किए गए हैं I वही सदर और साइबर थाना के द्वारा 10 – 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं I इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा I इस बार इस अभियान के प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार और दलसिंह सराय सब इंस्पेक्टर रिचा सिंह के द्वारा बेहतर कार्य किए गए हैं I उनके इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा I

 

Leave a Comment

और पढ़ें