
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में 8 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म कर हत्या मामले में अब नया मोड़ आया है I तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की भी आशंका जताई जा रही है I पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच रही है। बतातें चले की 1 जून को 10 वर्षीय बच्ची का बोरे में बंद शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी I मृतक के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र महतो पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था I इस घटना के बाद ग्रामीणो में भारी आक्रोश फैल गया I गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी कर दी थी । इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरू में दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया था लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच रही है I भागीरथपुर गांव में हुई इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है। बच्ची का शव पड़ोस के एक घर के पीछे प्लास्टिक के बोरे में बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी । मृतका की मां ने कल्याणपुर थाना में दिए आवेदन में गांव के तीन लोगों को आरोपी बनाया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने बच्ची को साइकिल सीखाने के बहाने घर से बुलाया दुष्कर्म करके गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर घर के पीछे फेंक दिया गया।सदर-2 डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहन छानबीन शुरू कर दी गई। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र महतो को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस तंत्र-मंत्र सहित सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है । पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो महीने पहले गिरफ्तार आरोपी की बेटी की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी का पिता गांव में भगत का काम करता है और परिवार अंधविश्वास में गहरी आस्था रखता है। जिस खिड़की के पास बोरे में बच्ची का शव मिला, वहां आरोपी के घर में उसकी मृत बेटी की तस्वीर रखी हुई थी, जिसके पास कथित रूप से तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ किया जाता था।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी परिवार पर लंबे समय से अंधविश्वास और जादू-टोना करने का शक था। आशंका जताई जा रही है कि इसी अंधविश्वास के चलते बच्ची को बुलाकर उसकी हत्या की गई । घटना के बाद जब गांव के लोग बच्ची की तलाश में आरोपी परिवार से पूछताछ करने लगे तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। बाद में गांव वालों ने आरोपी के घर के पीछे खिड़की के पास बोरे में बच्ची का शव बरामद किया था I वही पुलिस हर पहलू की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है ।









