क्या बारूद के ढेर पर बसा है सीवान? पटाखा विस्फोट में 5 की मौत, थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में डॉ रिंकी कुमारी आजमा रही किस्मत I  समस्तीपुर में घर से 500 मीटर दूर एक गाछी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका ।FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य ।सुबह शौच के लिए निकली थी ।दोपहर में पत्तों से ढका मिला शव । माले विधायक संदीप सौरभ ने स्नातक उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी को वरियता का प्रथम मत देकर विजयी बनाने की अपील समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों ने ली शुद्धता की शपथ, लेड क्रोमेट मिलावट नहीं करने का लिया संकल्प

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र शिव शक्ति भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन I

 

 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ताजपुर रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शिव शक्ति भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन I
इस मौके पर कृष्ण भाई ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण का मूल कारण मानसिक प्रदूषण है। हमारे मन में जो नकारात्मक अथवा व्यर्थ विचारों की उत्पत्ति होती है, उसका प्रभाव पूरे वायुमंडल पर पड़ता है ‌और प्रकृति तमोप्रधान बन जाती है। आज संसार में जो भी नकारात्मकता और विकारों का प्रभाव है उससे मुक्त होने के लिए राजयोग मेडिटेशन के द्वारा मन के विचारों को शुद्ध करके प्रकृति को शुद्ध बना सकते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके तरुण ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने इसे पर्यवेक्षक का दर्जा दिया है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली अन्य संस्थाओं यूएनएफसीसी, सीबीडी और यूएनसीसीडी ने भी इसे पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया है। भारत सरकार ने भी संस्थान के सोलर एनर्जी एवं वृक्षारोपण से जुड़े प्रोजेक्ट्स की कई मंचों पर भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को नीम, अमरूद, केला, करी पत्ता आदि के पौधे वितरित किये गये और सभी से संकल्प कराया गया कि आज के दिन एक पौधा लगाकर उसका संवर्धन करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें