महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

लापता किशोर का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग ,  परजिनों ने जताई अनहोनी की आशंका । किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पांच घंटे  सड़क जाम कर की आगजनी I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  :  समस्तीपुर जिले के  विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के
रामप्रीत कुमार राय के पिछले तीन दिनों से लापता पुत्र
 ईशांत कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं सका है I लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज़ परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दलसिंहसराय-मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग को बंगराहा पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया । आक्रोशित लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया  I आक्रोशित लोगों  किशोर की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे थे I सड़क जाम की वज़ह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई  I  जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि किशोर के लापता होने के तीन दिन बाद भी पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है । जानकारी के अनुसार बंगराहा पंचायत निवासी रामप्रीत कुमार राय ने अपने पुत्र ईशांत कुमार के लापता होने को लेकर विद्यापतिनगर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने गांव के चार युवकों पर पुत्र को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है । परिजनों के अनुसार 10 जून की शाम ईशांत कुमार मोबाइल पर किसी के बुलावे के बाद घर से निकला था , जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सड़क जाम की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना प्रभारी सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर मामले की गंभीरता से जांच एवं युवक की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा I

Leave a Comment

और पढ़ें