
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र के एसपी आवास के पास सुबह – सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली आईबी अधिकारी की पत्नी पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली I एसपी आवास के पास हुई घटना के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं I
घटना के संबंध में पीड़ित महिला प्रीति कुमारी का बताना है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने दोस्त के साथ पटेल मैदान जा रही थी । तभी एसपी कोठी के दस कदम पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल तान कॉलर पड़कर खींचने की कोशिश करने लगे I उसके हाथों में बंदूक देख कर उसे पकडने की कोशिश की तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दिया । हालांकि को गोली से वो बाल बाल बच गई I अपनी दोस्त पर जानलेवा हमला होता देख उसकी दोस्त ने बीच बचाव की कोशिश की तब बदमाशों ने धकेल दिया I इस बीच उसके शोर मचाने पर लोगों को जमा होता देख दोनों बदमाश मौके से भाग निकले । घटना लगभग 5 बजकर 45 मिनट के आसपास की थी । पीड़िता की शिकायत है की घटना के वक्त शोर मचाने के बाबजूद एसपी आवास के बाहर सन्तरी ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान ने कोई पहल नहीं की I घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पिता के साथ नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है I

बतातें चलें की पीड़िता के पिता भी पुलिस पदाधिकारी है I वही शिकायत मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की है । फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से कुछ भी बरामद नहीं कर पाई है I वही इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रही है ।









