समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, टेंट हाउस में काम करके अपने बीमार पिता का इलाज करवा रहा था मृतक ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर गुरुवार देर रात गढ़सिसई-घटहो मुख्य पथ पर गोलोरिया स्कूल के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान गढ़सिसई वार्ड संख्या-6 निवासी कैलाश राम के 20 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राम तथा बनघारा निवासी अरुण दास के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार दास के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से गढ़सिसई एवं बनघारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

मृतक के परिजन का बताना है कि दोनों टेंट हाउस में काम करते थे।कल काम नहीं होने की वजह से दोनों साथ में ही बाजार गया।वहीं से लौटने के समय विद्यापति में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी ।जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को पुलिस के माध्यम से चली है । दोनों मृतक अलग-अलग थाना क्षेत्र के निवासी है ।मृतक राजू राम के पिता कई महीनों से बीमार थे ,जिस वजह से उसके घर में कमाने वाला एक मात्र इकलौता राजू ही था ।राजू टेंट हाउस में काम करके अपने बीमार पिता का इलाज और अपना घर परिवार का भरण पोषण करता था ।

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें