
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क: समस्तीपुर में अंधविश्वास ने ले ली एक बच्ची की जान , सांप काटने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में रह गए परिजन । भगत के एक घंटे की झाड़फूंक और हो गई बच्ची की मौत ।पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मरथुआ वार्ड 9 मोहल्ला में की है जहां गुरुवार देर शाम चापाकल के पास बर्तन धो रही बच्ची को सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झारफुंक कराने लगे। जिससे बच्ची की जान चली गई। हालांकि मृतक बच्ची के चाचा का बताना है कि गांव से करीब 9 किलोमीटर दूर हॉस्पिटल था जहां पहुंचने में देर हो गई। बच्ची गांव के वकील कुमार की पुत्री श्रद्धा कुमारी 9 वर्ष बतलाई गई है। वह वर्ग 3 की छात्रा थी। मृतक बच्ची के चाचा रामाधीन राय ने बताया कि उनकी भतीजी श्रद्धा कुमारी घर के पास ही चापाकल के पर बर्तन धो रही थी इसी दौरान एक विषैले सांप ने डंस लिया। हल्लाह करती हुई बच्ची घर में जाकर परिवार के लोगों को सांप काटने की जानकारी। गांव से हॉस्पिटल करीब 9 किलोमीटर दूर है। पहले गांव में एक छोटा सा स्वास्थ्य केंद्र था जहां पर नर्स बैठा करती थी लेकिन अब वहां किसी की पोस्टिंग नहीं है। जिस कारण छोटी सी भी बीमारी में यहां के लोगों को करीब 9 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिस कारण तत्काल बच्ची को गांव के ही भगत के पास विष उतारने के लिए ले जाया गया। करीब 1 घंटे तक भगत ने मंत्रोच्चार से विष उतारने का प्रयास किया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में उसे अस्पताल भी लेकर गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। परिजन शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे हैं। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि बच्ची के सांप काट लेने की सूचना मिली थी। हालांकि काफी देर तक गांव में ही परिवार के लोग भगत के चक्कर में पड़ गए। काफी देर बाद अस्पताल पहुंचे जिस कारण बच्ची की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज की जा रही है।









