समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

मुहर्रम जुलूस में दो पक्षों की झड़प के बाद पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला , जवान घायल ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। झड़प की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  पर उग्र लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर गांव में मुहर्रम जुलूस निकाले जाने के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर मथुरापुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान उग्र भीड़ ने एक पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक  पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जिले के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को रामनगर  भेजा गया। भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें