
समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में शुक्रवार शाम को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने स्वर्ण व्यवसायी श्याम सुंदर साह की दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने दुकान पर पथराव करने के बाद लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित व्यवसायी श्याम सुंदर साह का आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ के दौरान फायरिंग कर लूटपाट किया है । घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दुकान का जायजा लेने के साथ पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। वही घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दुकान के बाहर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। हालांकि समस्तीपुर हेडलाइन
इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है ।पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है ।









