महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं समितियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित I विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा I 

छात्रों ने प्रिंसिपल पर नामांकन में अवैध वसूली का लगाया आरोप I छात्रों के हंगामे का वीडियो वायरल I 

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क  : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के इंद्रवारा पंचायत के पुरुषोत्तमपुर उच्च विद्यालय में इंटर नामांकन के दौरान कथित अवैध वसूली को लेकर छात्रों और ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर हेडलाइन नहीं करता है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जाता है की 26 जून को मोहर्रम के अवसर पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद विद्यालय खोला गया था। इसी दौरान नामांकन कराने पहुंचे छात्रों और विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार के बीच पैसे की मांग को लेकर कहासुनी हो गई। छात्रों का आरोप है कि नामांकन के नाम पर निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक राशि की मांग की जा रही थी। कुछ छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानाध्यापक की पत्नी रंजू देवी के नाम पर फोन पे के माध्यम से राशि ट्रांसफर की है। छात्रों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रधानाध्यापक कार्यालय में ताला बंद कर यह कहते हुए चले गए कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है और जिसे जहां शिकायत करनी है, कर सकता है। इस दौरान मौजूद छात्रों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
छात्रों का कहना है कि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इंटर में नामांकन शुल्क करीब 1200 रुपये निर्धारित है, लेकिन सीट नहीं होने का हवाला देकर 10 से 12 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि जो छात्र अतिरिक्त राशि देने में सक्षम होते हैं, उनका नामांकन आसानी से हो जाता है, जबकि गरीब छात्रों को टालमटोल कर नामांकन से वंचित किया जाता है। ग्रामीणों का भी आरोप है कि प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में नामांकन के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई  , बाबजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । उनका कहना है कि इससे गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शोषण का शिकार हो रहे हैं।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें