समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुरू हुई MLCU सेवा I  महिला महाविद्यालय समस्तीपुर में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन l  ससुर की गला काट कर हत्या मामले में दामाद सहित दो गिरफ्तार I  साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन I  जिलाधिकारी ने नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला का किया निरीक्षण I शीघ्र हस्तांतरण एवं संचालन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश I  सलखनी की बेटी बनी देश की ‘आयरन वूमेन’, राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक पर किया हासिल l

समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा सेतु पर बड़ा हादसा , पिलर संख्या-58 के पास स्लैब टूटकर गिरा । छह मजदूर घायल ।

समस्तीपुर हेडलाइन डेस्क : समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा सेतु पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पुल के एक हिस्से का स्लैब  टूटकर गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत राजपुर-जौनापुर गंगा घाट पर निर्माणाधीन पुल ताजपुर बख्तियारपुर गंगा सेतु के पिलर संख्या-58 के पास शनिवार को अचानक स्लैब टूटकर गिर गया। इस हादसे में वहां कार्यरत छह मजदूर घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।
फिलहाल सभी घायल मजदूरों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें